बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन एवं क्षेत्र में नशे के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन

डोईवाला (चमन लाल-विक्रांत वर्मा)नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अठुरवाला में चल रहे नशे के खिलाफ एवं बाहरी लोगों का सत्यापन को लेकर तहसीलदार के माध्यम से डोईवाला तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
बुधवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम डोईवाला को ज्ञापन सौंपा ओर कहा कि अठुरवाला वार्ड 7,8 ,9 ,10 में विगत कई वर्षों से सत्यापन नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों का आना जाना बढ़ चुका है ।और कई बार चोरी की घटनाए घटित हो चुकी है और क्षेत्र में नशे की घटनाएंं लगातार बढ़ रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।और महिलाओं का सड़को पर आना – जाना दुर्भर हो गया है । कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि अगर इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा ।
इस दौरान कांग्रेस परवादून के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, यशवंत गुसाईं, विनोद कोठियाल, शार्दुल नेगी,नगर सचिव संजीव भट्ट,चंद्रप्रकाश काला ,शुभम काम्बोज,बिट्टू त्यागी,गंभीर सिंह जयाडा आदि मौजूद रहे ।



