डोईवाला कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने संभाला पदभार

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, महिला और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिक
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल-
डोईवाला – डोईवाला कोतवाली के नए कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने अपने कार्यालय का पदभार संभाला। चार्ज संभालते ही उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।
राणा ने कहा कि डोईवाला में कानून-व्यवस्था मजबूत करेंगे। चोरी, नशा और अवैध गतिविधियों पर किसी भी तरह की छूट नहीं होगी।
बताया कि उनकी निगरानी बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील आवासीय इलाके पर रहेगी। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सड़क सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और पारदर्शिता स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
कोतवाली प्रभारी राणा ने आश्वासन दिया कि डोईवाला में अपराधियों के खिलाफ तेज़ कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग जारी रहेगी।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके प्रयासों से शहर में सुरक्षा और शांति बढ़ेगी।



