
डोईवाला में कांग्रेस की न्याय यात्रा से गरमाई सियासत दिग्गज नेताओं ने सरकार को घेरा
प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल और हरीश रावत ने जनसभा को किया संबोधित, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला चमनलाल।
प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को डोईवाला में कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई।
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के नेतृत्व में निकली यात्रा विकासखंड परिसर से शुरू होकर मिल रोड होते हुए निर्मल फार्म पहुंची। यहां आयोजित जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की जनता की समस्याओं और अधिकारों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की अस्मिता, विकास और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी परवादून क्षेत्र की जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाना प्राथमिकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर एवं डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, महिलाओं का सम्मान, युवाओं का भविष्य और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में होना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।
इस दौरान प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, प्रमोद कपरवान शास्त्री, प्रकाश नेगी, अंशुल त्यागी, सुनील बर्मन, मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा, अमित सिंह, तेजपाल सिंह मोंटी, शार्दूल नेगी, राहुल सैनी, आरिफ अली, रेखा कांडपाल, मनीष उपाध्याय,भारत भूषण कौशल अमित सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



