राजवीर की केतली के वोटो से झुलसा कांग्रेस का हाथ
भारत गुप्ता /चमनलाल
कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजवीर खत्री को कम आंकना कांग्रेस को पड़ा भारी

डोईवाला – नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी राजवीर खत्री को ना बैठ पाना कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद उम्मीदवार सागर मनवाल को हार का सामना करना पड़ा! वहीं दूसरी और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हुए थे लेकिन समय रहते हैं उनको भाजपा पदाधिकारी ने समझ कर उनका पर्चा वापस कर दिया और भाजपा का कोई बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं होना भाजपा के लिए अच्छे संकेत रहे ! कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में बागी उम्मीदवार राजवीर खत्री हल्के में लिया! कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजवीर खत्री ने जनता में अपनी मजबूत पकड़ पर लगभग 4900 से अधिक मत प्राप्त किया! कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजवीर खत्री की केतली के वोटो ने कांग्रेस के हाथ को झुलसा दिया और कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी सागर मनवाल को भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने 2310 वोटो से पछाड़ दिया! इसलिए कभी भी अपने प्रतिद्वंदी को चुनाव में कम नहीं आंकना चाहिए!



