पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भारत गुप्ता / चमन लाल
डोईवाला – पुलवामा हमले मे शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को डोईवाला सरस्वती विद्या मंदिर में शहीदों के चित्र के समक्ष पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी! पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 2019 पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की आने वाली पीढ़ी कभी भी इन सभी जवानों के देश के प्रति बलिदान और साहस को नहीं भूलेगी! नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ अभियान चलाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट करने के लिए दृढ़ संकल्पित है स्कूल अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद पूरी मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है। हमें सभी सैनिकों का सम्मान करना चाहिए,जिनकी वजह से हम सभी देशवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं! श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में स्कूल प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, अजय रावत, बॉबी शर्मा, नरेश बलूनी, संचित, राजबाला, सुशीला, ममता, सुमन, निहारिका के अलावा शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे!



