हर क्षेत्र में निपुण है महिलाएं:- विदुषी निशंक

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
डोईवाला( चमन लाल )स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय माजरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया! महिलाओं के लिए अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण की को लेकर आयोजित किया गया। कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई! बतौर कार्यक्रम मुख्य अतिथि संस्था उपाध्यक्षा एवं नैनीताल हाई कोर्ट अधिवक्ता विदुषी निशंक दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है! कहां कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है! अकादमी डीन प्रोफेसर राजुल दत्त ने सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओ की अहम भूमिका पर प्रकाश डालने के साथ ही उनके अधिकारों को समझाया! कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो0प्रदीप कुमार भारद्वाज, कुलपति प्रो0 काशीनाथ जैना, सचिव बाळकृष्ण चमोली, कुलसचिव श्अरविन्द अरोड़ा,हिमालय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो0अनिल कुमार झा, डॉ. निशांत राय जैन एवं समस्त विभागाध्यक्ष तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।



