एकता, सद्भावना और आपसी भाईचारे का पर्व है होली- हेमा पुरोहित

डोईवाला – (भारत गुप्ता -चमन लाल)जैसे-जैसे रंगों का त्यौहार होली पर्व आने को है! सभी लोग खुशियों से त्योहार मनाने के लिए उत्सुक है! बड़ासी ग्रांट मे कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष रेनू चुनारा के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजित किया गया! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर पर्व कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अहंकार और बुराई पर भक्ति और सच्चाई की जीत होली पर्व जीवन में उमंग का संचार करता है! होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है! त्योहारों को हम सभी को शांति, सौंदर्य, उमंग और उल्लास के साथ मनाना चाहिए!

ग्राम प्रशासक नितिन रावत ने कहा कि रंगों का पर्व होली हमें नकारात्मक को छोड़ सकारात्मक को अपनाते हुए उत्सव मनाने का संदेश देता है, आपसी गिले शिकवे भुलाकर खुशियां बांटने का पर्व है! सभी को मिलजुल कर पर्व मनाना चाहिए! मुख्य अतिथि ने निस्वार्थ पशु सेवा के लिए विमला राणा को सम्मानित किया! कार्यक्रम मे दिनेश चुनारा, पिकीं रावत, राहुल मनवाल, सुभाष मनवाल, अजू, मंजू, बोबी,बबीता बिरला, राजबाला, सुशीला सोलंकी, शीला, बिमला,आदि सम्मिलित रहे।



