
रानीपोखरी मंडल में हुई भाजपा की परिचय बैठक
डोईवाला – (चमन लाल)भारतीय जनता पार्टी की परिचय बैठक मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत अध्यक्षता में रानीपोखरी के नेतृत्व में ग्राम थानों मे हुई! मण्डल अध्यक्ष गीतांजलि रावत और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल को पुष्प गुच्छ और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया! नवनियुक्त से ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल परिचय बैठक का शुभारंभ करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाना और समर्पण भाव से पार्टी को आगे बढ़ने का काम करना है! उन्होंने आगामी होने वाले कार्यक्रमों की भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की! मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी पार्टी में बहुत महत्व है! इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए! उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया! कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रानी पोखरी अरुण शर्मा, विशाल छेत्री,अनीता देवी, चंद्र प्रकाश, दीवान सिंह रावत, चरण सिंह रावत वीर सिंह कठेत, मनीष छेत्री, पंकज नेगी, राजेंद्र मनवाल, सुरेंद्र मनवाल, शुभम हिमांशु पवार, वीरेंद्र पवार, संजय असवाल और मेहर सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे!



