
अवैध खनन को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन
जलस्तर नीचा होने से किसानों को हो रही है परेशानी
डोईवाला -(चमन लाल/ विक्रांत वर्मा) सोमवार 7अप्रैल 2025अवैध खनन को लेकर तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में वार्ड सभासद और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया! उपजिलाधिकारी को क्षेत्र बढ़ते अवैध खनन को रोकने के लिए ज्ञापन सौपा! जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि जमकर हो रहे अवैध खनन में प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है! कहां कि विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा हाईली इक्विपमेंट गूगल मैपिंग से निशान देई हुई की थी और साथ ही मौके पर पिलर बंदी कराई गई थी! वर्तमान में ठेकेदार द्वारा यह हदबंदी मौके से हटाकर दूसरी जगह लगा दी गई है और हदबंदी से बाहर आरबीएम मैटेरियल को अवैध तरीके से उठाया जा रहा है! जिसके कारण सॉन्ग नदी में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण जल स्तर नीचे चला गया है जिससे किसानों को सिंचाई का संकट मंडराने लगा है! ठेकेदार द्वारा हदबन्दी से बाहर खनन न किया जाए!
सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी ने कहा कि पालिका के कूड़ा निस्तारण केंद्र धरमुचक के आसपास सॉन्ग नदी में घोड़ा गाड़ी के माध्यम से दिन-रात अवैध खनन हो रहा है! प्रशासन अवैध रोकने में नाकाम साबित हो रहा है!
प्रदर्शन करने वालों में सोहन कुमार,राजेश, पंकज थापा, अमन कुमार,जसविंदर सिंह डाली, रोहित, बॉबी, रितेश, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे!



