कांग्रेसियों नेआतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान का पुतला फूंका।

डोईवाला 23अप्रैल 2025(चमनलाल/ विक्रांत वर्मा)नागल बुलंदावला चौक पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के पुतले को आग़ के हवाले किया ।
बुधवार को दुधली के नागल बुलंदावला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 27 लोगों को मारे जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पाकिस्तान के पुतले को आग में दहन कर रोष व्यक्त किया।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को अपने यहां ट्रेनिंग देकर उनको जम्मू कश्मीर में उग्रवाद फैलाने के लिए भेजता है। जिसका जीता जागता उदाहरण पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों पर फायरिंग कर 27 पर्यटकों को मार दिया गया। गौरव चौधरी ने भारत सरकार से उग्रवाद के खिलाफ पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाने की मांग की जिससे दोबारा हमारी सरजमीन पर कोई भी आतंकी कायराना हरकत करने की कोशिश न करें । इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रफल सिंह,पूर्व प्रधान सुनील दत्त ,पूर्व प्रधान वीरेंद्र थापा ,बसंत थापा ,प्रकाश पंत,राकेश कुमार, अवतार सिंह, विनीत थापा, माधव सिंह , अजय कुमार, सुमित थापा, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।



