नगर पालिका ने अपने चेहतों को दिए लगभग ढाई करोड़ के कार्य

सभासदों और स्थानीय ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया में प्रदर्शित न होने का लगाया आरोप
डोईवाला – (चमन लाल /विक्रांत वर्मा) मुख्यमंत्री अवस्थापना विकास निधि की योजनाओं के अंतर्गत नगर पालिका ने गुपचुप तरीके से निविदा प्रक्रिया को पूरा कर लगभग ढाई करोड रुपए के विकास कार्य अपने चेहतों को दे दिए है I सभासदों और नगर पालिका के स्थानीय ठेकेदारों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि नगर पालिका ने लगभग ढाई करोड़ के विकास कार्य अपने चेहतों को बांट दिए I नगर पालिका द्वारा निविदा प्रक्रिया किसी भी राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं की I नगर पालिका में पंजीकृत सभी ठेकेदारों के लाइसेंस नवीनी करण होने थे, लेकिन नगर पालिका द्वारा अपने चेहतों के लाइसेंस नवीनीकरण कर कार्य आवंटित कर दिए गए I सभासद प्रदीप नेगी जेटली ने आरोप लगाया कि पालिका बोर्ड से छिपाकर निविदा को गलत तरीके से निकाली गई है I उन्होंने कहा कि इस टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शिता तरीके से दोबारा निकाली जाये I सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि पारदर्शी तरीके से निविदा निकाल कर स्थानीय ठेकेदारों को कार्य दिए जाएं I पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी और अगर टेंडर प्रक्रिया के तहत पारदर्शिता नहीं रखी गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी l अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शिता तरीके से की गई हैI दो समाचार पत्रों में कार्य निविदा को प्रकाशित किया गया था l सभी कार्य निविदा के अनुसार ही दिए गए I जो आरोप लगा रहे हैं वह सब निराधार है I प्रदर्शन करने वालों में सभासद गौरव मल्होत्रा, सभासद विनीत राजपूत, सभासद मनीष धीमान, अनीश, मोमिन, सतीश, मनजीत सजवान, कृष्ण नेगी अंकित, प्रवीण लोधी, दीवान सिंह सजवान, अनुज कालरा, अवतार सिंह सैनी, अमित सैनी आदि मौजूद रहे I



