
डोईवाला, पब्लिक इंटर कॉलेज में श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा रितिका का पोस्टर सबसे बेहतरीन रहा, और उन्हें प्रथम पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियोंयो का सम्मान किया गया, लघु नाटिका के माध्यम से एक श्रमिक की महता को भी बताया गया। गुरुवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उदय सिंह पाल, श्रीपाल ,राहुल कुमार, भोजन माता गीता देवी, सोनदेई को सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की रितिका, जिया, पीयूष को क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सांत्वना होना पुरस्कार लक्ष्मी, विकास, गिरिजा को दिया गया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, चारू वर्मा, सुदेश सहगल, आशुतोष डबराल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



