
नशे की लत से मुक्त करना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना -सभासद अमित कुमार
डोईवाला (विक्रांत वर्मा)भाजपा सभासद अमित कुमार व सुरेश सैनी ने डोईवाला कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक शिशुपाल राणा को केशवपुरी राजीव नगर में सत्यापन और नशे के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया।
डोईवाला नगर पालिका सभासद अमित कुमार ओर सुरेश सैनी ने सत्यापन ओर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। सभासद अमित कुमार ओर सुरेश सैनी ने अपने-अपने वार्डों में सत्यापन ओर नशे के खिलाफ अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया । सभासद अमित कमार ने कहा कि नशा एक ऐसा मीठा जहर है जो नवयुवकों को अपनी चपेट में ले रहा है।
हमारा उद्देश्य लोगों को नशे की लत से मुक्त कराना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से तबाह कर देता है।



