
अठुरवाला क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
डोईवाला रानी पोखरी अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर प्रदर्शन कर रहे अठुरवाला के स्थानीय लोगों ने डोईवाला तहसील पहुंचकर एसडीएम अर्पण डोंडियाल को ज्ञापन दिया।
सोमवार को रानी पोखरी की अंग्रेजी शराब की दुकान को अठुरवाला मे खोलने को लेकर अठुरवाला संघर्ष समिति से जुड़े ओर कांग्रेस नेता करतार नेगी के साथ स्थानीय लोगों और महिलाएं सीटी बस में बैठकर डोईवाला तहसील पहुंची, शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, शराब नहीं रोजगार दो , के नारे लगाते हुए डोईवाला तहसील पहुंचे ।जहां उन्होंने डोईवाला एसडीएम अर्पण डोंडियाल को ज्ञापन सोफा और उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के अंदर समस्या का निराकरण नहीं हुआ ।
तो स्थानीय लोग और महिलाएं धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर मनवाल ने कहा की अठुरवाला क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ेगी और महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर परराहुल सजवाण मंजीत सजवाण सजवाण, गोपाल ,विनोद सजवाण, कोठियाल,मुकेश ,शार्दुल नेगी,सुशीला देवी,शिरा देवी ।रविन्द्र सजवाण ,आकाश आशा देवी,अंजना सजवाण,रीना पुंडीर,लक्ष्मी सकलानी मोहनी भट्ट,मधु नेगी,मुन्नी बिष्ट,दर्शनी देवी,सरोजिनीदेवी,बबीता , सरिता गुसाई आदि मौजूद रहे ।



