जीवनवाला -फतेहपुर टांडा ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में कार्य किया जएगा – मनीष कुमार

डोईवाला माजरीग्रांट ग्राम पंचायत जीवनवाला फतेहपुर टांडा से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे मनीष कुमार ने कहा कि अगर वह प्रधान पद पर जनता के आशीर्वाद से चुने जाते हैं।तो वह गांव को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित करने का कार्य करेंगे। कहां की ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं बहुत अधिक है। बताया कि गांव को स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा कचरा निस्तारण, पक्की नालियां, पक्की सड़कों का निर्माण और बुजुर्ग विकलांग लोगों की पेंशन,युवाओं को स्थानीय फैक्ट्री में रोजगार दिलाने,शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने जीवन वाला के वार्ड नंबर 3 में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से की है। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ पूर्व प्रधान सुंदर दास, विनोद राणा,दीपक, अंकुश पाल, रंजीत कौर, अमन सही तमाम स्थानीय लोग शामिल थे।



