त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद देहरादून में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पहले चरण में देहरादून के विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

विकासखंड चकराता में 20831 महिला, 25042 पुरुष ने मतदान किया। चकराता में कुल 76.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं विकासखंड कालसी में 21651 महिला, 24455 पुरुष ने मतदान किया और 74.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि विकासनगर में 52926 महिला, 53165 पुरुष एवं 02अन्य ने मतदान किया। विकासनगर में 81.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
,शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी जारी है। पोलिंग पार्टियों द्वारा स्ट्रांग रूम में मत पेटियां और चुनाव सामग्री जमा की जा रही है। मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील किया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। सभी विकास खंडों की मतगणना 31 जुलाई को संपन्न की जाएगी।



