पोलिंग पार्टिया हुई रवाना

डोईवाला (27 जुलाई 2025 चमन लाल) डोईवाला विकासखंड के त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 273 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री सहित रवाना किया गया। सभी पोलिंग पार्टियों में 7 लोगों की टीम बनाई गई है जिसमें एक पीठासन अधिकारी, पोलिंग कर्मी,सुरक्षाकर्मी एवं चतुर्थ श्रेणी के अधिकारी शामिल है। 273 बुथो के लिए 1911 मतदान कर्मी रवाना कर दिए गए। पंचायत चुनाव को कुशल पूर्वक पूर्ण करने को लेकर प्रशासन बेहद गंभीर नजर आया। रविवार सुबह से ही डोईवाला ब्लॉक तहसील परिसर में चुनाव अधिकारियों और पुलिस बल मौजूद रहा।

चुनाव अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 8:00 बजे से मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा जो लोग मतदान परिसर में होंगे वही अपने मत का प्रयोग कर पाएंगे 5:00 बजे के बाद आने वाले मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



