सत्ता की हनक दिख रही भाजपा सरकार ने जिला पंचायत कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर के जीत प्रमाण पत्र को रोका

डोईवाला गुरुवार 31जुलाई2025 -विक्रांत वर्मा विकासखंड के मारखम ग्रांट जिला पंचायत से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविंदर कौर के भारी मतों से जीत जाने के बाद भी उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है । भाजपा सरकार को यह सीट हरना नगवार गुजर रहा है ।इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी।वही इसी क्षेत्र में भाजपा से विधायक और हरिद्वार सीट से सांसद भाजपा सांसद भी बड़ी बैठकर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य कर रहे थे।मगर जनता द्वारा कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर को चुना गया है ।जिससे भाजपा बौखला गई है। इस सीट को हारने के बाद भाजपा सत्तारुड पार्टी ने इसमें पेच फसा दिया। चुनाव के परिणाम सुबह से घटते बढ़ते नजर आए । अंतिम चरण में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा मारखम ग्रांट से चुनाव हार गई। वही रानीपोखरी से निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि मियां ने भाजपा प्रत्याशी को जबरदस्त चुनावी मुकाबला में धूल चटा दी।
मारखम ग्रांट के जिला पंचायत चुनाव कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुखविंदर कौर द्वारा चुनाव जितने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं करने पर पंचायत सीट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर सत्ता की हनक का आरोप लगाया है।
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविंदर कौर को 859 वोटो से जीतने पर भी प्रमाण पत्र देने में विलंब और भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीताने के लिए भाजपा ने सत्ता का दूर प्रयोग करना चाहा जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना डोईवाला मतगणना स्थल पर पहुंचे उन्होंने राज्य सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है कहां सरकार के दबाव में जीत गई सुखविंदर कौर को प्रमाण पत्र देने से रोका जा रहा है। कहा कि यदि परिणाम से छेड़छाड़ की गई तो परिणाम ज्यादा गंभीर होंगे। महारा के हस्तक्षेप करने के बाद रिकाउंटिगं नहीं हुई जिसके बाद सुखविंदर कौर की जीत की घोषणा की गई
इस अवसर पर कांग्रेस परवाह दून के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर मनवाल, वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी, कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी ,पूर्व प्रधान सरदार ताजेंद्र सिंह ताज प्रत्याशी सुखविंदर कौर,नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी इसके अलावा तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे



