*जनपद उत्तरकाशी, धराली में आये सैलाब में एसडीआर एफ मौके पर पहुँची, अन्य बचाव इकाइयों के साथ युद्धस्तर पर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।*
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार 05 अगस्त 2025 को हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत धराली में अचानक आये सैलाब से सारा धराली बाजार बाढ़ की चपेट में आ गया जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी के निर्देशानुसार सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी द्वारा एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना किया।
एसडीआरएफ की कुल 10 टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। पोस्ट गंगोत्री व भटवाड़ी की टीम मौके पर पहुँचकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस व बचाव इकाइयों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य मे जूटी हुई है।
उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार अर्पण यदुवंशी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट से 50 जवानों को भलीभांति ब्रीफ कर मय आवश्यक उपकरणों जैसे विक्टिम लोकेटिंग कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, कटिंग टूल्स, आर.आर.सॉ, रोटरी हैमर ड्रिल, डायमंड टिप चैन सॉ, पोर्टबल जेनरेटर, मेडिकल ऐडस व सैटेलाइट फ़ोन इत्यादि के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही ढालवाला, चिन्यालीसौड़ व उजेली(उत्तरकाशी) से भी SDRF रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी है।



