ब्लॉक प्रमुख की सीट पर गौरव चौधरी और मंजू ने का सीधा मुकाबला

मंजू नेगी को महिला सदस्य ज्यादा होने का फायदा मिल सकता है।
विक्रांत वर्मा-
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर स्थितियां साफ हो गई हैं। कांग्रेस से गौरव चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस चुनावी मुकाबले में क्षेत्रीय निवासी दोनों जिला अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। जहां कांग्रेस से जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल गौरव चौधरी का नेतृत्व कर रहे हैं
वही मंजू नेगी का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल कर रहे हैं हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस को भारी विजय प्राप्त हुई है जबकि भाजपा इस छोटी सरकार के चुनाव में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। भाजपा से मंजू नेगी भी नामांकन दाखिल कर चुकी है भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया की एक तरफ महिला और एक तरफ पुरुष का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है जहां बीडीसी की 40 सीटों में 23 महिलाएं और 17 पुरुष नजर आ रहे हैं जिसमें अपने-अपने दल के लोग भारी राजनीति जोड़ तोड़ में श्याम दाम दंड भेद अपना रहे हैं। मन लुभावना शर्तों का दौर भी गति पकड़ चुका है 21 मत जिस भी प्रत्याशियों को मिलेंगे वह ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल कर सकेगा। कांग्रेस प्रत्याशी गौरव चौधरी ने पूरी ताकत झोंकते हुए अपना नामांकन दर्ज कराया। उनके साथ तमाम बीडीसी मेंबर शामिल थे ।वहीं भाजपा भी कम नजर नहीं आई मंजू नेगी के समर्थन में भी बीडीसी सदस्यों के भाजपा के तमाम पदाधिकारी साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया।



