वन्यजीवों का सम्मान ही असली पर्यावरण संरक्षण- बृजभूषण गैरोला

डोईवाला- विश्व हाथी दिवस पर मंगलवार को लच्छीवाला वन क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने हाथी व जंगल संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक गैरोला ने कहा कि हाथी हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संतुलन का प्रतीक है। जंगल बचेंगे तो हाथी बचेंगेऔर हाथी बचेंगे तो धरती जीवंत रहेगी, गैरोला ने नागरिकों से अपील की कि वे जंगलों की रक्षा को अपना कर्तव्य मानें और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाली हर गतिविधि से दूर रहें।
वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि हाथियों का अस्तित्व उनके प्राकृतिक आवास पर निर्भर है, इसलिए जंगलों का हरा-भरा रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और हाथियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में 20 से अधिक छायादार फूलदार पौधों का रोपण किया गया और धाद संस्था देहरादून द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ‘हाथी बचाओ, जंगल बचाओ’ का सशक्त संदेश दिया I कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला मंत्री उषा कोठारी,मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, अमित कुमार, विनीत राजपूत, रियासत अली,अरुण सोलंकी, प्रकाश कोठारी, आशा कोठारी, गोवर्धन ममगाई, पूनम तोमर, कृष्णा तड़ियाल, जगदीश प्रसाद गैरोला, कमल गोला आदि के अलावा धान संस्था देहरादून से जुड़े संदीप जुगरण मीनाक्षी जुयाल, युवांक खन्ना, निशांत रही भूषण गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ता,विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे I



