नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर का टिकैत यूनियन ने किया स्वागत

डोईवाला रविवार24 अगस्त 2025 -विक्रांत वर्मा
भास्कर इंडिया लाइव
माजरी ग्रांट क्षेत्र में भारतीय किसान टिकैत यूनियन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून चुने जाने पर सुखविंदर कौर को उनकी इस कामयाबी पर बधाई दी गई। श्रीमती कौर ने कहा कि वह जिले के विकास कार्यों को चुने गए जिला पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर समस्याओं को दूर करने का कार्य करेंगी। कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब तपके के लोगों के हितों की रक्षा करती आई है।इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ताजेंद्र सिंह ताज, परमजीत सिंह,चौधरी रणबीर सिंह चौहान, हरविंदर सिंह, महेंद्र सिंह , परमजीत, चौधरी धर्मेंद्र बालियान,आदित्य सेहरावत, अनुप कुमार , राहुल पाल, प्रवीण शर्मा , आशिक अली, अतुल शर्मा,चौधरी जितेंद्र बालियान, चौधरी अमरजीत,प्रदीप दलाल, उत्तम पंवार,प्रदीप, चौधरी हरेंद्र बालियान आदि उपस्थित रहे।



