अमर उजाला के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ राकेश खंडूरी का निधन , ऋषिकेश एम्स में चल रहा था इलाज

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला गुरुवार 28 अगस्त 2025 -पत्रकारिता जगत के लिए एक गहरी क्षति, अमर उजाला उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ राकेश खंडूरी का निधन हो गया। बीते दिनों वह अस्वस्थ चल रहे थे और एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सरल स्वभाव और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाने वाले राकेश खंडूरी के निधन से मीडिया जगत समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया I
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके निवास प्रेमनगर बाजार पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राकेश खंडूरी ने उत्तराखंड की पत्रकारिता को नई दिशा दी। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राकेश खंडूरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत ने एक निर्भीक और संवेदनशील कलमकार खो दिया है।
उन्होंने कहा कि खंडूरी की लेखनी समाज और उत्तराखंड की आवाज़ रही, उनकी कमी हमेशा खलेगी।
वहीं पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, सभासद सुनीता सैनी, पूर्व राज्यमंत्री करन बोहरा, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, ईश्वर रोथाण,विनीत लोधी, अश्विनी गुप्ता, कमल गोला,प्रकाश कोठारी, पवन बलोदी, संजीव लोधी, ओमप्रकाश काला, राजेंद्र गुसांईं, अजय लोधी, सामाजिक राजनीति और पत्रकार जगत से जुड़े सैकड़ो लोग मौजूद रहेI



