डोईवाला रविवार 31अगस्त 2025 कृष्ण का प्रेम निस्वार्थ भाव की परिभाषा है उनके द्वारा संथानो क्षेत्र के श्री राधा कुंज बिहारी मंदिर गौडीय मठ प्रांगण में राधा रानी अष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मठ के संस्थापक प्राचार्य भक्ति प्रसाद त्रि विक्रम महाराज ने श्री राधा रानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी कृष्ण के प्रति भक्ति को उजागर किया। उन्होंने कहा कि राधा सार में फैलाया गया प्रेम मानव जाति के कल्याण को दर्शाता है। भक्तों ने श्री राधा रानी के गीतों पर झूमते हुए कृष्ण के प्रति उनके निस्वार्थ प्रेम को बताया। भक्तों ने श्री राधा रानी की आरती के बाद उनके भव्य स्वरूप का दर्शन करते हुए माथा टेक कर पुण्य लाभ कमाया । तत्पश्चात सभी ने भंडारे का प्रसाद खाकर मा राधा रानी से क्षेत्र में खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुज जोशी, बंसी बिहारी, कृष्ण दास, मुकुल गौरव और पार्थ आदि का विशेष सहयोग रहा।