लाडवा कोर्ट ग्राम में घर में पूजा पाठ के नाम पर पैसे और गहनों की ठगी कर रहा आरोपी ग्रामीणों ने दबोचा।

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला शुक्रवार 12 सितम्बर 2025 (चमन-विक्रांत )
डोईवाला विधानसभा के लडवाकोट में भोली भाली जनता को तंत्र-मंत्र के जाल में फंसा कर पैसे ठगने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान द्वारा लोगों की शिकायत पर फर्जी तांत्रिक बाबा को पकड़ लिया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप मनवाल को गांव के लोगों द्वारा सूचना मिली कि पिछले दो दिन से एक बाबा गांव में भ्रमण कर भोली भाली जनता को पितृ दोष ,घर , श्राप और पूजा के नाम पर पैसों की ठगी कर रहा था। धीरज कंडारी ने बताया कि गांव में घुसकर इस व्यक्ति ने एक महिला अनीता देवी पत्नी दिनेश मनवाल को नजर बंद कर ₹3500 सहित कान के झुमके लेकर चला गया । जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपी फरार हो गया था।
शुक्रवार को यह आरोपी गांव में भ्रमण कर ऐसे ही दूसरी वारदात को अंजाम दे रहा था ।प्रदीप मनवालने बताया कि आरोपी को पड़कर संबंधित थाने में ले जाया गया है।



