दर्जनों युवाओं ने ली यूकेडी की सदस्यता

भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला सोमवार 15सितम्बर 2025
विक्रांत वर्मा
भानियावाला उत्तराखंड क्रांति दल परवादून जिले की बैठक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह राणा ने कहा की सैकड़ो युवा यूकेडी की रीति नीति से जुड़ रहे हैं । कांग्रेस और भाजपा ने राज्य आंदोलनकारी के सपनों को तोड़ने का काम किया है।
संगठन के पूर्व सांसद प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल ने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया ।
कहा कि स्थाई राजधानी, मूल निवास, पलायन, कृषि नीति बनाने में राष्ट्रीय दलों की सरकारें पूरी तरह से फैल रही है । उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश में सभी चुनावों में प्रति भाग करेगा l

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 मे यूकेडी की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आवाहन किया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर गुसाई, महामंत्री पवन बिजलवान,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कालूंडा ने कहा है कि एक माह के अंदर 1000 से ज्यादा युवाओं को परवा दून जिले से दल के साथ जोड़ा जाएगा ।
परवादून जिले की कार्यकारिणी का विस्तार में उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह राणा, मीडिया प्रभारी रवि सेमवाल, संगठन मंत्री अर्जुन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष डोईवाला शैलेन्द्र सिंह गुसाईं, ब्लॉक अध्यक्ष मगन सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष डोईवाला युवा प्रकोष्ठ आशीष बदानी, रानीपखरी ब्लॉक अध्यक्ष युवा अखिल बुटोला जिला सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित बहुगुणा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष युवा दिवाकर व्यास को मनोनीत किया गया। सदस्यता लेने वालों में मुकेश कुमार , कमलेश जाखमोला, महेंद्र सिंह, रेखा रावत, प्रियंका रावत, दिव्यांशु नेगी, सूरज सिंह, दिनेश, मनोज डंगवाल, मोहित डबराल,अंकित सिंह बुटोला, हिमांशु नेगी, मोहित राणा, आर्यन राणा, अर्जुन, शिवा, अभिषेक राणा, करण बिष्ट,प्रदीप नौटियाल ,अमित नौटियाल, सागर बिंजोला, राकेश आदि शामिल थे।



