
भास्कर इंडिया लाइव
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में महिला परिवाद समिति एवं एन सी सी द्वारा अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन के संयोजन से लिंगीय समानता तथा अज़ीम प्रेम जी छात्रवृत्ति के संदर्भ में एक कार्य शाला का आयोजन किया गया । जिसमे श्री रवींद्र जीना जिला समन्वयक अजीम प्रेम जी देहरादून ने जानकारी दी की महाविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को 30000 प्रति वर्ष की दर से तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति दी जाएगी । इस
छात्रवृत्ति की सिर्फ एक ही अनिवार्यता हे कि छात्रा की इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरकारी विद्यालय से हुई हो । कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट ने इसको छात्राओं के लिए गोल्डन अवसर बताया । उनके अनुसार अधिकतर बालिकाएं धन की कमी से शिक्षा पूरी नहीं करपाती हे ये छात्रवृत्ति बालिकाओं को इस दृष्टि से मदद करेगी । कार्यक्रम का संयोजन डॉ राखी पंचोला ने किया । कार्यक्रम में भारत की प्रमुख महिलाओं के संदर्भ में सामान्य ज्ञान का आयोजन भी किया गया जिसमे रीना ठाकुर और अर्चना थपलियाल ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में डॉ वल्लरी कुकरेती, डॉ प्रभा बिष्ट, डॉ शशिबाला उनियाल, डॉ किरन जोशी उपस्थित रहे । कार्यशाला में लगभग 60 छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।



