रामगढ़ स्कूल में नई ड्रेस का अनावरण, महापुरुषों के नाम पर सदन प्रणाली लागू

छात्राओं में उत्साह, शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला- राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की नई ड्रेस का अनावरण किया गया और देश-राज्य के चार महापुरुषों के नाम पर सदन प्रणाली लागू की गई। इस नई व्यवस्था के तहत सुभाष (लाल), लक्ष्मीबाई (पीला), सुमन (नीला) और गौरा देवी (हरा) सदन बनाए गए हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सीमा देवी ने कहा कि नई ड्रेस और सदन प्रणाली से बच्चों में टीम भावना और नेतृत्व कौशल बढ़ेगा। क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद रमोला ने छात्राओं को महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।
प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह सोलंकी ने बैठक में छात्रों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विद्यालय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “टॉप स्कूल अवार्ड” से सम्मानित किया जायेगा I
इस मोके पर समाज सेवी राहुल सेमवाल, निर्मल जगूड़ी, अक्षत सकलानी, अमित सेमवाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल भोजन मातायें लक्ष्मी देवी, नीलिमा थापा, अभिभावक चंद्र प्रकाश पुन , नूर बीबी, रूमा देवी, सरस्वती, केशवर जहां, खातून बीबी, इन्द्रावती, विद्या थापा, गुलिस्तां, जसोमति, सीमा देवी, मानवी, फराना, अंजना देवी, ऋतु, मुन टुन दास, सायरा बानो, मंजू देवी, शबाना समेत सभी अभिभावक उपस्थित रहे।



