पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ वाहिनी जॉलीग्रांट द्वारा अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस –
देहरादून, 21 अक्टूबर2025– मंगलवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए अमर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
अर्पण यदुवंशी –
सेनानायक एसडीआरएफ ने शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रभक्ति को सलाम किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी, उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक शांतनु पराशर सहित सभी अधिकारी एवं जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए तथा अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।



