निर्माणाधीन मकान में टुल्लू पंप ड्रिल मशीन और लाखों की बिजली की तार लेकर अज्ञात चोर फरार

भास्कर इंडिया लाइव -चमन लाल
डोईवाला मंगलवार 28 अक्टूबर 2025-नगर पालिका डोईवाला के वार्ड नंबर 13 घराट गली में निर्माणधीन मकान से अज्ञात चोरों ने बिजली की तारो के बंडल, एक वाटर मोटर और ड्रिल मशीन को चोरी कर फरार हो गया है।घटना मंगलवार रात 1:30 बजे की है। घटना का उसे समय पता चला जब मकान में काम कर रहे मिस्त्री रोजाना की तरह वहां पहुंचे सामान गायब देख वह चकित रह गए।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 13 घराट गली में पंकज सिंगारी का तीन मंजली मकान बन रहा है। जिसमें बिजली की तारो की फिटिंग और प्लास्टर का कार्य चल रहा है। मंगलवार तड़के सुबह 1:30 बजे मफलर पहनकर एक अज्ञात चोर निर्माणाधीन मकान में घुस गया और वहां रखा टुल्लू पंप एक ड्रिल मशीन और महत्वपूर्ण बिजली की तारों के बंडल लेकर फरार हो गया है।




