
लोकहितकारी परिषद ने 150 मेधावी छात्र छात्राओं को ऊनी वस्त्र बाटे
भास्कर इंडिया लाइव
समाजसेवी संस्था लोक हितकारी परिषद ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राकेश खंडूरी की स्मृति में विभिन्न विद्यालयों के 150 आवश्यकता मंद छात्र-छात्राओं को उनी स्वेटरों का वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं का ऐसा कार्य समाज के लिए एक उदाहरण बनता है। व्यक्ति के कर्म ही उसकी पहचान है।
गुरुवार को बालाजी वेडिंग पॉइंट में आयोजित ऊनी स्वेटर वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राकेश खंडूरी को जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन उसके जाने के बाद होता है। स्वर्गीय खंडूरी ने पत्रकारिता में ईमानदारी और आदर्शो को स्थापित किया। समाजसेवी संस्थाओं के कार्य समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, शिक्षाविद डॉ0 के एल तलवाड, किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि दूसरों की पीड़ा को महसूस करके उसके लिए कुछ करने का भाव हर किसी में नहीं होता, जो लोग ऐसे कार्यों को करते हैं वही वास्तव में सच्चे समाज सेवक होते हैं।
कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथाण, भाजपा नेता राजकुमार राज, गन्ना समिति डोईवाला के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व स्वर्गीय राकेश खंडूरी की धर्मपत्नी स्मिता खंडूरी को मुख्य अतिथि ने शाल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में लोक हितकारी परिषद के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने संस्था के कार्यों को बताया।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी राकेश गुप्ता, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, सभासद संदीप नेगी, सुनीता सैनी, गौरव मल्होत्रा, महेश गुप्ता, कुसुम शर्मा, उषा कोठारी, राजेंद्र खंडूरी, परिषद के जिला अध्यक्ष उदय चंद पाल, महामंत्री नवल किशोर यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष सुषमा आर्य, विनय जिंदल, पम्मी राज, पंकज बहुगुणा, अजय राजपूत, नेत्रपाल रोहिल्ला, अरविंद भट्ट, बॉबी शर्मा, चंद्रभान पाल,सुन्दर लोधी,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने किया।



