दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया
भास्कर इंडिया लाइव
बुधवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआई पी के रूप में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम उजागर होने को लेकर हिमालयन चौक जौलीग्रांट में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए उनके पुतले कोआग के हवाले किया
कांग्रेस नेता करतार सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम अंकिता भंडारी केस में नाम सामने आया है अब सरकार को सी बी आई की जाँच करनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अगर सरकार दस दिन में कार्रवाई नहीं करती है। तो कांग्रेसी सड़को पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी ।इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,ब्लॉक प्रमुख गौरव जी पूर्व ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा,सागर मनवाल ,संजीव भट्ट,शार्दुल नेगी,मोहित कपूरवाँन ,रेणु चुनरा,अंजू राजपूत,सुनील वर्मन,बालू सजवान,संजय सिंधवाल,निशिद शर्मा, चंद्रप्रकाश काला ,आशु राणा ,अमित मनवाल आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



