
कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं इंसाफ दिलाने को लेकर कैंडल मार्च निकाला
डोईवाला थानों मे कांग्रेसियों ने शहीद स्थल थानों तक कैंडल मार्च निकाला ओर अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उच्च न्यायालय से सीबीआई की द्वारा जांच की मांग की है।
कैंडल मार्च में पूर्व अध्यक्ष परवा दून अश्वनी बहुगुणा ने कहा की अंकिता भंडारी की हत्या एक जघन्य अपराध है ।और इसमें शामिल सभी आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हम मांग करते हैं। कि इस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव सिंह ने कहा बहन अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा हमें न्याय प्रणाली पर विश्वास है, लेकिन यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ है, इसलिए इसकी जांच उच्च स्तरीय सीबीआई की निगरानी में होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए । कांग्रेस पार्टी इस मामले में तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक न्याय नहीं मिलता।
इस अवसर पर अश्वनी बहुगुणा,गौरव सिंह,मोहित उनियाल महेंद्र भट्ट करतार नेगी,सागर मनवाल,अंशुल त्यागी,रेणु चुनारा,राहुल मनवाल,शार्दुल नेगी ,सुनील वर्मन,राहुल सैनी,भारत भूषण,संजय सिंधवाल चंद्रप्रकाश काला,आशु राणा,राजेंद्र बिष्ट,एवं सेकड़ो ग्रामीण महिलायें मौजूद थे ।



