
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयं सेवियो ने किया लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति किया जागरूक
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर और नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावो के प्रति जगरूक किया। बौद्धिक सत्र में पहुंचे पूर्व जिला फायर अधिकारी मधुसुदन शर्मा ने कहा की फायर ब्रिगेड पुलिस का ही एक अंग है जो राष्ट्र की संपत्ति को बचाने का कार्य करता है। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल अधिवक्ता सुनील शर्मा शिक्षक अश्वनी गुप्ता, हेमानंद सिलस्वाल, विकास गुप्ता ने कहा की स्वयंसेवियों को शिविर में सीखे ज्ञान को अपने जीवन में उतारना चाहिए। समाज के प्रति हमारा क्या दायित्व है इसका बोध भी एनएसएस के माध्यम से कराया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी पूजा जोशी ने कहा की सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन शुक्रवार को होगा, छठे दिन के शिविर में स्वयंसेवियों ने थानो चौक पर नाटक का मंचन कर लोगों को पॉलीथिन से बचाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुदेश सहगल,तेजवीर सिंह, दीपक पाल के अलावा ईशिका, रिया, शिवानी, सोनाली, अमन, अनस, लक्की हिमांशु आदि स्वयंसेवी छात्र छात्राएं मौजूद थे।



