
पब्लिक इंटर कॉलेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ इशिका को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि शिविर में सीखे ज्ञान को छात्र-छात्राएं अपने जीवन में उतरे तभी इसकी सार्थकता है। आर्य समाज मंदिर जॉली ग्रांट में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को स्वयंसेवी छात्र छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी राजकुमार पुंडीर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने का स्वर्णिम काल होता है, जिसमें अर्जित ज्ञान व्यक्ति के भावी जीवन की नींव को तैयार करता है। सात दिवसीय शिविर में जो भी सिखाया गया उसकी सार्थकता तभी है जब स्वयंसेवी छात्र छात्राएं उसे अपने जीवन में उतारे।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, प्रबंधक मनोज नौटियाल शिक्षाविद जितेंद्र कुमार, महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवीयो को स्वावलंबी बनाने का काम करती है,
समाज के प्रति जिम्मेदारी और सामूहिकता का भाव शिविर में सीखने को मिलता है।
शिविर को सभासद राकेश डोभाल, पूर्व प्रधान उमेद बोरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, पत्रकार चंद्र मोहन कोठियाल, शिक्षक अश्वनी गुप्ता, मुकेश कृषाली आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम अधिकारी पूजा जोशी ने शिविर की सात दिवसीय आख्या को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुदेश सहगल, शार्दुल नेगी, हरिश्चंद्र कोली, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, दीपक पाल, श्रीपाल के अलावा रिया, लक्की, हिमांशु, अमान हसन, अनस, दिव्या, साहिब आदि स्वयंसेवी मौजूद थे।



