
सजग इंडिया टीम द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला भारत सरकार के मानसिक एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सजग इंडिया टीम द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने के साथ इस अभियान से जुड़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। गुरुवार को विद्यालय में पहुंची सजग इंडिया टीम और डोईवाला पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान और समाज पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी के मेंबर एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी उसका स्वास्थ्य है जिसको बनाना और बिगड़ना मनुष्य के स्वयं के हाथो में है, उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में जिन आदतों का हम छोड़ नहीं पाते वह आगे जाकर हमारे भविष्य को चौपट कर देती हैं। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि इस प्रकार के काउंसलिंग के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को सही दिशा की ओर ले जाने का कार्य करते हैं। उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि सजग इंडिया का यहां अभियान प्रशंसनीय है। इस अवसर पर वालंटियर के रूप में कार्य करने के इच्छुक शिवम जसमीत कौर पुष्पा काशी कृष्णा वंश को सीआईएम एस कॉलेज द्वारा प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के भुवनेश वर्मा साक्षी सुंदरियाल ओम प्रकाश काला, पूजा जोशी अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह,राधा गुप्ता, सुदेश सहगल, राजीव कंडवाल, चेतन प्रसाद कोठारी,मयंक शर्मा के अलावा डोईवाला कोतवाली के पुलिस अधिकारी एव जवान मौजूद थे।



