पीआईसी से सेवानिवृत हुए उदय सिंह पाल
डोईवाला (चमनलाल शनिवार 31जनवरी 2026)
पब्लिक इंटर कॉलेज मे परिचारक पद पर रहे उदय सिंह पाल को 30 साल की सेवाओं के बाद शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया।
विद्यालय की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि उदय सिंह पाल एक मेहनती कर्मचारी रहे हैं ।
जिन्होंने अपने कार्यों को बड़ी सेवा भाव और निष्ठा से किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के उप प्रबंधक अब्दुल रज्जाक, प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी,अश्वनी गुप्ता,रतनेश द्विवेदी, साक्षी सुंदरियाल,ओमप्रकाश काला आदि ने कहा कि एक कर्मचारी की महत्वता उसकी सेवानिवृत्ति के बाद पता चलती है, परिचारक के पद पर रहते हुए उदय पाल ने कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के ईश्वर चंद्र पाल, उम्मेद बोरा सुरेंद्र सिंह राणा, तेजपाल सिंह के अलावा भुवनेश वर्मा, तेजवीर सिंह, मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, चारू वर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।



