
* एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में एसडीआरएफ व एनडीआरफ का संयुक्त अभ्यास, सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने लिया तैयारियों का जायजा*
भास्कर इंडिया लाइव
FAMEX (Familiarisation Exercise) कार्यक्रम के अंतर्गत एनडीआरफ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर
सीएसएसआर एमएल(Collapsed Structure Search & Rescue) प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। सीएसएसआर प्रतियोगिता का उद्देश्य भूकंप, भवन ध्वस्तीकरण एवं संरचनात्मक ढहाव जैसी आपदाओं के दौरान फंसे व्यक्तियों की खोज एवं सुरक्षित रेस्क्यू हेतु बलों की तकनीकी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया, टीम वर्क तथा आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का मूल्यांकन करना होता है।
उक्त प्रस्तावित सीएसएसआर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारी के क्रम में एनडीआरफ की टीम द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में संयुक्त अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान वास्तविक आपदा परिदृश्यों के अनुरूप विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों, उपकरणों के उपयोग, सर्च पैटर्न, मेडिकल रिस्पॉन्स एवं आपसी समन्वय का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
FAMEX कार्यक्रम आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं उन्हें और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विभिन्न बलों के बीच आपसी तालमेल, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) के प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन किया जाता है।
संयुक्त अभ्यास के दौरान सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी द्वारा अभ्यास के विभिन्न चरणों का निरीक्षण किया गया एवं टीमों की कार्यकुशलता, अनुशासन तथा समन्वय को बारीकी से देखा गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक आर. एस. धपोला व प्रशिक्षण निरीक्षक प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
यह संयुक्त अभ्यास भविष्य में आयोजित होने वाली सीएसएसआर प्रतियोगिता एवं वास्तविक आपदा परिस्थितियों में प्रभावी, सुरक्षित एवं त्वरित रेस्क्यू सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।



