
भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर ट्रेड डील को लेकर आरोप.
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन लाल गुरुवार 12फरबरी2026)
तहसील में भारतीय किसान यूनियन देहरादून द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसानों ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के साथ गलत व्यापारिक समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि इस डील से देश के किसानों को भारी नुकसान होगा।
किसानों का कहना है कि मोदी सरकार की हठधर्मिता से देश की कृषि व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन देहरादून के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा सहित कई किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
किसान संगठनों ने सरकार से इस समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की है।



