
रानी पोखरी पुलिस ने सोने का हार उसके वास्तविक स्वामी के सुपुर्द कर निभाया मानवता का कर्तव्य
भास्कर इंडिया लाइव
रानीपोखरी 4फरवरी 2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल के बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी गेट के सामने रोड किनारे एक पीलीधातु का रानीहार पडा मिला था उक्त स्कूली बच्चों द्वारा हार को लेकर लक्ष्मी ज्वैलर्स रानीपोखरी गये तथा उनके द्वारा हार को चैक कराया गया, तो ज्वैलर्स द्वारा उक्त सम्बन्ध में थाने को सूचित किया गया, सूचना पर थाने से कर्म0गणों को ज्वैलर्स की दुकान पर भेज कर हार को कब्जे में लेकर थाने पर लावारिश में दाखिल कराया गया, तथा थाने से तत्काल उक्त सोने के (रानी हार) के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों को जरिये आ0टी0 सन्देश व सोशल मीडिया से भी हार के स्वामी की तलाश हेतु संदेश प्रसारित किया गया। तथा थाने पर नियुक्त अधि0/कर्म0गणों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हार के वास्तविक स्वामी की तलाश की गयी। सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के आधार पर उक्त हार के वास्तविक स्वामी सीमा डोभाल पत्नी अभिषेक डोभाल निवासी 583 रानीपोखरी थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून द्वारा थाना हाजा पर सम्पर्क किया गया। आवश्यक पूछताछ एवं साक्ष्यों के उपरान्त हार के स्वामित्व की पुष्टि की गयी। तथा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर आज दिनांक 20.02.2026 को उक्त *सोने के हार की कीमत लगभग 7 लाख रुपये* को उसके वास्तविक *स्वामी सीमा डोभाल पत्नी अभिषेक डोभाल निवासी 583 रानीपोखरी थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून* के सुपुर्द किया गया। लावारिश हार के वास्तविक स्वामी द्वारा उक्त सोने के हार को वापस पाकर थाना रानीपोखरी पुलिस का अभार व्यक्त किया गया।