
होली टाइम्स अखबार का होटल रुद्रा हिमगिरि यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सतीश चन्द्र बागडी ने किया विमोचन
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल सोमवार 3 मार्च 2026-
डोईवाला, होली टाइम्स के उननीसवे अंक का विमोचन हिमगिरि यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सतीश चन्द्र बागडी ने किया।उन्होने कहा कि हास्य व्यंग्य से भरपूर समाचार पत्र समाज का सटीक विश्लेषण करता है।
भानियावाला स्थित होटल रूद्रा मे अखबार के उननीसवे संस्करण का विमोचन किया गया। क्षेत्रीय सभासद ईश्वर सिह रौथाण ने कहा कि उन्नीस वर्षो से यह समाचार पत्र लोगो को गुदगुदाने का कार्य कर रहा है।छोटे अखबारो को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। अखबार के संपादक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य हास्य और व्यंग्य के माध्यम से समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराना है। विमोचन कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ0 हेमचंद रयाल, चमन लाल कौशल, शील बागड़ी, मोंटू कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



