
डोईवाला पुलिस द्वारा नाबिलग बालिका का अपहरण कर अपहृता के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भास्कर इंडिया लाइव
*अभियुक्त के कब्जे से अपहर्ता को किया सकुशल बरामद*
*अभियुक्त गिरफ्तार से बचने के लिए 25 दिन से लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को कर रहा था गुमराह*
डोईवाला कोतवाली अंतर्गत पर 20फरवरी 2026 को थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत निवासी वादी (नाम/पता गोपनीय) द्वारा थाना डोईवाला पर शिकायती प्रा0पत्र दिया कि 20 फ़रवरी.2026 को उनके पडोस मे रहने अभियुक्त विक्की पुत्र श्री मिथलेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 19 वर्ष द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 -46/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम विक्की पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणो को दी गई, घटना के सम्बन्ध मे *श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा पँजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अपहर्ता को सकुशल बरामद करने एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतू आवश्यक आदेश-निर्देश निर्गत किये गये,
डोईवाला प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहर्ता की बरामदगी एवं अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये।
गठित पुलिस टीम को सूचना तन्त्र से जानकारी प्राप्त हुयी कि वर्तमान मे अभियुक्त विक्की द्वारा अपहर्ता को ग्राम बुसरा थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) मे छुपाकर रूखा हुआ है, प्राप्त सूचना पर बिना देरी किये पुलिस टीम तुरन्त बिहार के लिए रवाना हुयी तथा बिहार पहुचकर टीम को जानकारी हुयी कि अभियुक्त अपहर्ता को अपने साथ लेकर बिहार से और किसी स्थान पर जाने के लिए बस से निकल गया है, जिस पर पुलिस टीम बिहार से तुरन्त ही रवाना हुई व लगातार अभियुक्त का पीछे किये जाने के क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.03.2026 को अभियुक्त विक्की उपरोक्त को मुरादाबाद रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 16 वर्षीय नाबलिग अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया । अपहर्ता से पूछताछ करने के उपरान्त अभियुक्त द्वारा अपहर्ता से दुष्कर्म किया जाना प्रकाश मे आने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे 64(2) BNS एवं 5/6 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 मुकेश कुमार
02- म0हे0का0 सोनिका
03- कानि0 धर्मेन्द्र नेगी



