
सरकारी विद्यालयों में नव प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, सरकारी विद्यालयों में नव प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
नवीन कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। 7 अप्रैल राज्य में नव प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया इसी कड़ी में नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में भी नवागंतुक छात्र-छात्राओं का विद्यालय के शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया । नवागंतुक विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं के अनुसार पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया गया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहां की आज के दिन को विभाग द्वारा नव प्रवेश उत्सव मनाने के लिए निर्धारित किया गया था जिसके तहत विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्र छात्राओं को विद्यालय के वातावरण मे सहज बनाना होता है। उपप्रधानाचार्य आलोक जोशी वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन के प्रति रुचि जगाने के साथ उन्हें सरकारी विद्यालयों की सुविधाओं से रूबरू कराना भी है। इस अवसर पर भुवनेश वर्मा, साक्षी सुंदरियाल, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, पूजा जोशी, सुदेश सहगल, रत्नेश द्विवेदी, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, अर्चना पाल, श्यामानंद, अनीता बलोदी,मोनिका, गौरव रावत, नीलम , मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी के अलावा तमाम छात्र- छात्राएं मौजूद थे।



