
डीम्ड यूनिवर्सिटी ग्राफिक एरा ने दी,पीआईसी के छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की करियर से संबंधित जानकारियां
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के सौ छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण पर डीम्ड यूनिवर्सिटी ग्राफिक एरा गया, जहां पर उन्हें विभिन्न पाठ्यक्रमों की करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।
यूनिवर्सिटी के संस्थापक प्रोफेसर कमल घनशाला ने कहां की हम हर उस छात्र के साथ हैं जो अपने नए विचारों को धरातलीय रूप देना चाहता है, देवभूमि की युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाना और संसाधनों के अभाव में उनकी पढ़ाई को बाधित नहीं होने देना हमारा उद्देश्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमणों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार उनके करियर का निर्धारण कराना है। शैक्षिक भ्रमण के दौरान मार्गदर्शक शिक्षक अश्वनी गुप्ता के अलावा हर्षित पाल, प्रिया यादव, आरजू, ईशिका, लक्की कौर, सादिया, आर्यन, भूमि गुरुंग, वरदान थापा आदि छात्र छात्राएं भी मौजूद थे।



