
डोईवाला, पब्लिक इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से श्रमिकों की महता को बताने का कार्य किया। शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भोजन माता सोनदेई , गीता देवी, श्रीपाल, दीपक पाल को माला पहनकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के महाराणा प्रताप सदन के छात्र-छात्राओं प्रियंका, पलक कौर,पायल, साक्षी, अल्फिशा, हिमांशु ,सुधीर, रूपा ने लघु नाटिका के माध्यम से श्रमिकों के योगदान का महत्व बताया प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हमें उन कामगारों के परिश्रम का स्मरण करता है जो दिन-रात मेहनत करके विकास के मार्ग को तैयार करते हैं। वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, ने भी श्रमिक दिवस पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, राजीव कंडवाल, श्यामानंद चेतन प्रसाद कोठारी के अलावा तमाम छात्र मौजूद थे।



