
भाजपा मोर्चा के राष्ट्रीय जवानों का भव्य स्वागत
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर एकजुट संदेश दिया
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय निर्मल के डोईवाला आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया।
फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर संजय निर्मल ने कहा कि मुख्य समाज के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है। साथ ही तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत संगठन की मेहनत और जनविश्वास का परिणाम बताया ।
जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता पार्टी और नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है।
जिला महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बड़ा है। भाजपा संगठन बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर रही है ।
स्वागत करने वालों में प्रमुख वकील भारती,जयपाल सिंह,
अमित सर्वलिया,सनी प्रजापति,अमर शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



