
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आप
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला में हुआ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन
संगठन मजबूती और रणनीति पर हुई चर्चा, जिलाध्यक्ष गणेश कुड़ियाल के साथ प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव रहे मौजूद
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश के साथ ही देहरादून में भी मैदान में उतरने की तैयारीयों में जुट गई है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गणेश कुड़ियाल लगातार कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम कर रहे हैं।
इसी कड़ी में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव व प्रदेश समंवयक समिति के सदस्य अशोक सेमवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही हरिद्वार लोकसभा के सह-प्रभारी अनुज पाल और अजय बड़सीवाल ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
बैठक में पार्टी के मुद्दों, आगामी रणनीति और रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष गणेश कुड़ियाल ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि, आम आदमी पार्टी यहां मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता है।
प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव व अशोक सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में है। शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी नीति साफ है। कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता से सीधा संवाद करें, तभी हम चुनाव में सफलता हासिल करेंगे।



