
हरेला पर्व पर न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं बार एसोसिएशन डोईवाला ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हरेला पर्व के उपलक्ष में न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल एवं परवादून बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वदान मैं कचहरी परिसर के आसपास वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
डोईवाला वृक्षारोपण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल ने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए वृहद स्तर पर पेड़ लगाने चाहिए।पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करते हैं। मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण को बेहतर बनाते हैं। सभी को एक जूट होकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर बार के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि आज यूरोपीय देश जहां तापमान अक्सर ठंडा रहता है वहां पर भी भीषण गर्मी (हीट- वेब) तापमान की लहर चल रही है । हमें अधिक सेअधिक वृक्ष लगाकर ग्लोबल वार्मिंग से बचाना चाहिए ।इस अवसर न्यायालय कर्मचारी कल्याण लोधी, प्रशांत खत्री, कविता चीनू, आमिर मोहम्मद, आजम व अधिवक्ता अशरफ अली, अरुण कुमार, महताब आलम ,मोहम्मद कैफ ,संदीप आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद थे



