
पब्लिक इंटर कॉलेज के शैक्षिक सत्र 2026-27 की पीटीए कार्यकारिणी का हुआ गठन
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के शैक्षिक सत्र 2026-27 की पीटीए कार्यकारिणी में अंकित रस्तोगी को अध्यक्ष एव विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) मे सचिन को अध्यक्ष चुना गया।अन्य पदो पर भी अभिभावको को जिम्मेदारी दी गई।
शनिवार को विद्यालय मे आयोजित बैठक मे अभिभावको ने पीटीए कार्यकारिणी मे कनिका गिरी को कोषाध्यक्ष, गीता देवी को उपाध्यक्ष एव सदस्यो के लिए अमरसिह,ममता,
मंगला वर्मा, मोहम्मद इकरार,नूर साहिबा को चुना गया। एसएमसी मे उपाध्यक्ष हेमलता,कार्यकारिणी सदस्यो मे रंजना,बसंती देवी को चुना गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा की नई कार्यकारिणी विद्यालय उन्नयन की दिशा मे अपना योगदान देगी।एक विद्यार्थी के शैक्षिक विकास मे अभिभावक और विद्यालय दोनो का समान योगदान होता है।प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि विद्यालय सीमित संसाधनो के बावजूद अपने छात्र छात्राओ के सर्वांगीण विकास की दिशा मे कार्य कर रहा है।



