
शिक्षा निदेशक से की माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने भेट।
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने जनपद अध्यक्ष अवधेश सेमवाल के नेतृत्व मे नव नियुक्त शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमलटी एव मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविन्द राम जायसवाल से भेटकर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील एवं प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग की सफलता अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और पारस्परिक विश्वास पर निर्भर करती है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ सदैव सकारात्मक सहयोग की भावना के साथ कार्य करता रहा है और भविष्य में भी विभाग के साथ मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यालयों के समग्र विकास के लिए अपनी रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा। प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय मुख्य सलाहकार ई . वी कुमार, प्रांतीय प्रवक्ता अश्वनी गुप्ता , जिला मंत्री नकुल रावत, आलोक जोशी , विनोद बिष्ट, आर पी तिवारी,सतीश लखेड़ा आदि शामिल रहे



